{"_id":"619bdcc794079808ff3e22ba","slug":"obstacle-of-land-acquisition-removed-new-cement-factory-will-be-set-up-soon-sonbhadra-news-vns624002993","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण की बाधा दूर, जल्द लगेगी नई सीमेंट फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण की बाधा दूर, जल्द लगेगी नई सीमेंट फैक्ट्री
विज्ञापन
ओबरा तहसील के सलईबनवा और पनारी गांव में एसीसी ने सीमेंट फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए किसान जमीन बेचने को तैयार हो गए हैं। अब जल्द ही किसानों से जमीन का बैनामा कराने के साथ ही फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया आरंभ होगी। नई फैक्ट्री लगने से क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी इजाफा होगा।
वर्ष 2021 की शुरुआत में ही एसीसी ने सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी थी। कंपनी से जुड़े लोगों ने कई जगहों पर जमीन को देखा, लेकिन जरूरत के अनुसार भूमि उपलब्ध नहीं हुई। हालांकि अब कंपनी को ओबरा तहसील क्षेत्र के सलईबनवा और पनारी में फ्ैक्ट्री लगाने के लिए आवश्यकतानुसार भूमि उपलब्ध हो गई है। पिछले दिनों ओबरा तहसील के अधिकारियों और कंपनी के जुड़े लोगों की मौजूगदी में किसानों की बैठक हुई। इसमें कंपनी और किसानों के बीच जमीन का रेट तय हुआ। दोनों पक्षों में हुई बातचीत के दौरान अधिकांश किसान जमीन देने को तैयार हो गए है। गिने-चुने किसान रेट को आनाकानी कर रहे थे, लेकिन बाद में वे लोग भी राजी हो गए। तहसील प्रशासन की मानें तो शीघ्र एसीसी कंपनी किसानों की जमीन का बैनामा कराना शुरू कर देगी। सब कुछ ठीकठाक रहा तो दिसंबर माह से फैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नई सीमेंट फैक्ट्री लगने से हजारों युवाओं को राजेगार प्रदान होगा और व्यवसायिक क्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी होगी।
ओबरा तहसील के सलईबनवा और पनारी गांव में एसीसी ने सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए किसान जमीन देने को तैयार हो चुके हैं। जल्द ही कंपनी किसानों से जमीन का बैनामा कराएगी। -सुनील कुमार, तहसीलदार ओबरा।