फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra's SDM removed, four Tehsildars also changed

Sonebhadra News: ओबरा के एसडीएम हटाए गए, चारों तहसीलदार भी बदले

Thu, 13 Jun 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Obra's SDM removed, four Tehsildars also changed
लोकसभा चुनाव के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। ओबरा एसडीएम और चारों तहसील के तहसीलदार बदले गए हैं। इससे पहले पुलिस विभाग में तीन सर्किल के सीओ और कई थानेदार बदले गए थे। अब प्रशासन में बदलाव हुआ है। तबादले का आधार जनहित व प्रशासनिक बताया गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार ओबरा में तैनात अजय कुमार सिंह को भी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहां विवेक कुमार सिंह को नया एसडीएम बनाया गया है। उधर, दुद्धी के तहसीलदार अमित कुमार सिंह को रॉबर्ट्सगंज, घोरावल में तैनात ज्ञानेंद्र कुमार को दुद्धी, ओबरा में तैनात अंजनी कुमार गुप्ता को घोरावल और रॉबर्ट्सगंज में तैनात सुशील कुमार को ओबरा का तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो दुद्धी के एसडीएम सुरेश राय के भी तबादले का आदेश जारी हुआ था। उनकी जगह दुद्धी में ही न्यायिक एसडीएम रहे अश्वनी कुमार को तैनाती दी गई है, लेकिन बाद में इस आदेश का रद्द करते हुए दाेनों की तैनाती यथावत रखने का पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed