गांधी मैदान में जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार की देर शाम आठवें ओबरा कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता (सिविल) इं एके राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
पहला मैच ओबरा ब्वॉयज व सेक्टर 10 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सेक्टर दस की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा ब्वॉयज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 72 रन बनाई। सर्वाधिक सद्दाम ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए ओबरा ब्वॉयज के अक्षय ने चार विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने उतरी सेक्टर 10 की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 60 रनों पर सिमट गई। सर्वाधिक आफताब ने 26 और बशर ने 28 रन बनाए। ओबरा ब्वॉयज 12 रनों से यह मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अक्षय यादव रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक प्रशांत त्रिवेदी व रोशन सिंह और उद्घोषक व संचालन संकट मोचन झा व बृजेश शर्मा रहे। इस अवसर पर सीपी चौरसिया को बच्चों को शिक्षित कर सरकारी नौकरी में सफलता दिलाए जाने पर राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश सिंह, प्रदीप शर्मा, देव प्रकाश मौर्या, अजय कुमार सिंह, मिंटू राय, नीरज श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, सुशील सिंह, दलबीर सिंह, सौरभ अग्रवाल, रमेश सिंह यादव, भोला कनौजिया, के के माली, विष्णु देव झा, सतीश पांडेय, सुनील सिंह, संजीव शास्त्री, सूरज मिश्रा, सोनू राय, गंगा, संदीप सिंह, सोनल, आफताब अहमद आदि रहे।