फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra wall mining in the area struck by blasting.

ब्लास्टिंग से चहारदीवारी गिरी, दहशत में ग्रामीण

Mon, 16 Jan 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 16 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज के पीछे स्थित खदानों में अनियंत्रित ब्लास्टिंग रहवासियों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। सोमवार की दोपहर ब्लास्टिंग से बिल्ली-मारकुंडी के वार्ड नौ स्थित एक घर की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई। संयोग था कि मौके पर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


   ओबरा में डिग्री कालेज के पीछे बिल्ली-मारकुंडी ग्राम पंचायत में रहवासी बस्ती के पास खनन होता है। ब्लास्टिंग के दौरान अक्सर पत्थर का टुकड़ा लोगों के घरों पर जाकर गिरता है। सोमवार को दोपहर ब्लास्टिंग होने से शंभू शरण श्रीवास्तव की दीवार धराशायी हो गई। दीवार गिरने पर ग्रामीण थाने तहरीर लेकर पहुंच गए। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


   क्षेत्र के शंभूशरण श्रीवास्तव, दीपक कुमार एवं रजी अहमद का कहना है कि मकानों के समीप अनियंत्रित ब्लास्टिंग से जान का खतरा बना रहता है। बता दें कि इस ब्लास्टिंग को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पूर्व में ओबरा समेत डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप   चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीण खफा हैं। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed