फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra Dam water level reaches highest level, two gates opened

Sonebhadra News: उच्चतम स्तर तक पहुंचा ओबरा बांध का जलस्तर, खोले गए दो फाटक

Wed, 28 Aug 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Obra Dam water level reaches highest level, two gates opened
यूपी और एमपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसका असर जिले के बांधों पर दिख रहा है। रिहंद बांध के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचने के बाद पनबिजली इकाइयां शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

इसके चलते काफी मात्रा में पानी छोड़े जाने से ओबरा बांध भी भर गया है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सोमवार की देर रात बांध के दो फाटक पांच-पांच फीट तक खोल दिए गए। हालांकि सुबह एक फाटक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे ओबरा बांध का जलस्तर 193.05 मीटर तक पहुंच गया। यह जल स्तर अधिकतम 193.24 मीटर से मात्र 19 सेमी कम है। बांध की सुरक्षा को देखते हुए डैम के दो फाटक पांच-पांच फीट खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में इसकी सूचना देते हुए अलर्ट कर दिया गया है। ओबरा बांध के सहायक अभियंता एके त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की देर रात 12.24 बजे ओबरा डैम का आठ नंबर फाटक और भोर में 2.34 बजे छह नंबर फाटक को पांच-पांच फीट खोला गया था।
दोनों फाटकों से लगभग 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन स्थिति सुधरने पर मंगलवार की सुबह लगभग 8.08 बजे छह नंबर फाटक को बंद कर दिया गया। मंगलवार को सिर्फ आठ नंबर फाटक को तीन फीट खोला गया है, जिससे लगभग 1500 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।

ओबरा बांध में बाहरी पानी के आवक को देखते हुए जलस्तर पर पल पल की निगरानी की जा रही है। देर शाम तक ओबरा जल विद्युत की 33 मेगावाट की तीनों इकाइयों से कुल 87 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed