फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra-C project will be operational by March 2022

मार्च 2022 तक चालू होगी ओबरा-सी परियोजना

Mon, 16 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Obra-C project will be operational by March 2022
ओबरा तापीय परियोजना के संकुल में स्थित गांधी मैदान में 75वां स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दीपक कुमार ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि देश चहुमुखी विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। हमें गर्व है कि हम विद्युत उत्पादन जैसे उद्योग से जुड़े हैं जिसका देश व प्रदेश की उन्नति में प्रत्यक्ष योगदान है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन 1320 मेगावाट के ओबरा ‘सी‘ का निर्माण प्रक्रिया में है। ओबरा ‘सी‘ की प्रथम इकाई को मार्च 2022 तक समकालित करने का लक्ष्य है। इस इकाई के आने से ओबरा परियोजना के जरिए प्रदेश को अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। मुख्य अभियंता (प्रशासन) इं. जीके मिश्रा, मुख्य अभियंता ओबरा ‘सी’ इं. पीसी अग्रवाल, मुख्य अभियंता ओबरा ‘सी’ निर्माण एके श्रीवास्तव, सीआईएसएफ कमांडेट एचएस शर्मा, प्रधानाचार्य विजय कुमार आदि रहे। संचालन अनुराग मिश्र ने किया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्राणमती देवी व अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ओबरा तहसील पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह व तहसीलदार सुनील कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed