फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Number increased to 3675 on receipt of 31 more Corona positive

31 और कोरोना पाजिटिव मिलने पर संख्या 3675 हुई

Thu, 29 Oct 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Number increased to 3675 on receipt of 31 more Corona positive
सोनभद्र। जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 3675 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 20 मरीज बुधवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 3409 हो गई है। बुधवार को 31 संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले 213 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1863 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1862 लोगों की बुधवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 31 पाजिटिव और 1831 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 153030 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 151472 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3675 पाजिटिव और 147797 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1558 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 213 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 20 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

इनसेट
संक्रमित व्यक्ति के 25 संपर्कियों के सैंपल की होगी जांच
सोनभद्र। कोरोना पाजिटिव मिले व्यक्ति को 25 संपर्कियों के सैंपल की जांच के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की तरफ से आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद सीएमओ ने भी जांच में जुटे चिकित्सकों की टीमों को संक्रमित मिले व्यक्ति के कम से कम 25 संपर्कियों के सैंपल की जांच करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिन इलाकों में ज्यादा संख्या में कोरोना पाजिटिव मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के कम से कम 15 संपर्कियों के सैंपल जांच के बाबत लिए जाते थे। अब संक्रमित मिले व्यक्ति के कम से कम 25 संपर्कियों के सैंपल जांच के बाबत लेने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की तरफ से दिशानिर्देश भी जारी किया गया है। उसी दिशानिर्देश के क्रम में संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा से ज्यादा संपर्कियों के सैंपल लेने को कहा गया है। ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव पर नियंत्रण हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में जिन इलाकों में बड़ी -बड़ी फैक्ट्रियां हैं, उन क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। इसको देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा रहे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed