फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC senior manager commits suicide

एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक ने की खुदकुशी

Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
NTPC senior manager commits suicide
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक का शव सोमवार की सुबह आवास में फंदे से लटकता मिला। पुलिस खुदकुशी मानकर मामले की जांच कर रही है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। वह वाराणसी के वरुणापार स्थित विंध्यवासिनी नगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के मानव संसाधन विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात कुमार बरनवाल (50) आवास संख्या सी 73 विद्युत विहार कालोनी में रहते थे। रोज की तरह रविवार की रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। परिजन बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह पत्नी उठी तो देखा ड्राइंग रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटक रहा था। पत्नी की चीख सुनकर परिजन आ गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर परिजनों की सहमति से परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में रखवा दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed