सोनभद्र: एनटीपीसी रिहंद के श्रमिक की मौत, कोयले के ढेर में दबने से हुआ हादसा, मिर्जापुर में कार पलटने से युवक की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की रात मिल में कार्य के दौरान उनके ऊपर कोयला गिर गया और वह उसी ढेर के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन सहित सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल श्रमिक को तत्काल एनटीपीसी रिहंद नगर बीजपुर के धनवंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बीजापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक एसबी यादव ने बताया कि शव को चिकित्सालय के मोर्चरी में रख दिया गया है। आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
मिर्जापुर में अनियंत्रित कार पलटी, युवक की मौत
अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के पास गुरुवार की देर रात बिना नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार पैंतीस वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।
मृतक के पास बरामद मोबाइल पासवर्ड से लाक होने के चलते शिनाख्त में पुलिस को परेशानी हो रही है। उसके पास से अदलहाट के फत्तेपुर स्थित एसीपी टोल प्लजा से गुजरने की पर्ची बरामद हुई है। कार से खाने की पर्ची बीयर की केन भी बरामद हुई है।