फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Rihand laborer dies and Mirzapur youth dies

सोनभद्र: एनटीपीसी रिहंद के श्रमिक की मौत, कोयले के ढेर में दबने से हुआ हादसा, मिर्जापुर में कार पलटने से युवक की गई जान

Fri, 06 Nov 2020 09:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
NTPC Rihand laborer dies and Mirzapur youth dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी रिहंद नगर बीजपुर परियोजना के मिल ( ब्वॉयलर) में काम करने के दौरान कोयला गिरने से गुरुवार देर रात एक श्रमिक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राम अधीन गुप्ता (50 ) निवासी शांति नगर बीजपुर परियोजना परिसर में कार्यरत थे।
विज्ञापन


गुरुवार की रात मिल में कार्य के दौरान उनके ऊपर कोयला गिर गया और वह उसी  ढेर के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन सहित सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल श्रमिक को तत्काल एनटीपीसी रिहंद नगर बीजपुर के धनवंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत की सूूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बीजापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक एसबी यादव ने बताया कि शव को चिकित्सालय के मोर्चरी में रख दिया गया है। आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में अनियंत्रित कार पलटी, युवक की मौत
अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के पास गुरुवार की देर रात बिना नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार पैंतीस वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।

मृतक के पास बरामद मोबाइल पासवर्ड से लाक होने के चलते शिनाख्त में पुलिस को परेशानी हो रही है। उसके पास से अदलहाट के फत्तेपुर स्थित एसीपी टोल प्लजा से गुजरने की पर्ची बरामद हुई है। कार से खाने की पर्ची बीयर की केन भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed