फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now water will be released in canals from January 1

अब एक जनवरी से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now water will be released in canals from January 1
रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को अभी इंतजार करना होगा। अब एक जनवरी को धंधरौल और नगवां बांध से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। नहर के तटवर्ती इलाके के किसानों के अनुरोध पर सिंचाई विभाग की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के धंधरौल व नगवां बांध से कुल 87 नहर एवं माइनर निकली है। इन नहरों एवं माइनरों के जरिए जिले के राबर्ट्सगंज, चतरा, घोरावल, नगवां और करमा ब्लॉक के साथ ही पड़ोसी जिले मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र के किसान भी अपने फसलों की सिंचाई करते हैं। रबी फसलों की बुआई कर चुके किसान अब नहरों में पानी छ़ोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपनी फसल की सिंचाई कर सकें। लेकिन नहर के तटवर्ती क्षेत्रों में अभी भी खलिहान में किसानों के अनाज पड़े है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले 25 दिसंबर को धंधरौल और नगवां बांध से पानी छोड़ा जाना था। किसानों को देखते हुए अब एक जनवरी से नहरों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार हर वर्ष एक जनवरी से नहरों का संचालन किया जाता है। एक जनवरी से धंधरौल व नगवां बांध से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव सिंह, सहायक अभियंता- एमसीडी-मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed