फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now those who leave home needlessly will be beaten

अब बेवजह घरों से निकलने वालों की होगी पिटाई

Fri, 10 Apr 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now those who leave home needlessly will be beaten
सोनभद्र। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉक डाउन की समीक्षा शासन स्तर से तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए लॉक डाउन की समीक्षा की। उन्होंने लॉक डाउन का पालन न करने वालों से सख्ती से पेश आते हुए उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करने के लिए फरमान जारी किया। शुक्रवार को राबट्र्सगंज समेत कई जगहों पर पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए बेवजह घरों से निकलने वालों की आवभगत की। इतना ही नहीं कई युवकों को उठक-बैठक भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जिले को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। क्योंकि देश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बावजूद इसके कुछ लोग दवा, सब्जी आदि लेने का बहाना बनाकर घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ युवकों ने गरीबों को भोजन, लंच पैकेट देने की बात कह कर घूम रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों से अब पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके लिए शुक्रवार से पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने अभियान छेड़ दिया। राबट्र्सगंज में फोर्स के साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने अलग-अलग के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, मेन चौक, ब्रम्हनगर, विकास नगर समेत अन्य मोहल्ले में भ्रमण कर लॉक डाउन का जायज लिया। इस दौरान पुलिस ने घरों के बाहर घूम रहे कुछ युवकों की आवभगत करते हुए उनसे उठक-बैठक कराया। युवकों ने लॉक डाउन के दौरान घरों के बाहर न निकलने की बात कहीं तो पुलिस कर्मियों ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। घोरावल में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, करमा में एसओ संतोष कुमार सिंह, रामगढ़ में इंस्पेक्टर महेंद्र पांडेय, शाहगंज में भुनेश्वर पांडेय ने वाहनों की सघन जांच करते हुए लॉक डाउन का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि समझाने के बावजूद घरों से बाहर निकलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed