फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the minimum temperature has increased, people are suffering due to hot winds

Sonebhadra News: न्यूनतम पारा बढ़ा, गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल

Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now the minimum temperature has increased, people are suffering due to hot winds
जिले में रविवार की शाम को कुछ इलाकों में तेज गरज तड़क के साथ हुई बारिश का असर दूसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट के रूप में देखा गया। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

पूरे दिन चले गर्म हवाओं के थपेड़ों और उमस से जनजीवन बेहाल है। उमस से कूलर-पंखा भी बेअसर हो रहे हैं। ऊपर से घंटों बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का और बुरा हाल है।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में बिजली नहीं मिल रही और घंटों कटौती की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम पारा 41.2 और न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस तरह से बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से उमस भी बढ़ी है। सुबह-शाम मौसम सही रह रहा है। मगर दोपहर में सूरज की तल्ख किरणों से घर से बाहर निकलना भारी हो गया है।

धूप में निकलने से लू का असर हो जा रहा है। इससे बचने के लिए दोपहर में अधिकांश समय लोग अपने घरों में रह रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की तरफ से आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed