फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the app will tell whether you have TB or not

अब एप बताएगा आपको टीबी है या नहीं

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now the app will tell whether you have TB or not
सोनभद्र। क्षय रोग विभाग की तरफ से अब तक टीबी से प्रभावित मरीजों की पहचान उनके बलगम की जांच, एक्सरे और सीबीनाट मशीन से की जाती रही है। अब सिर्फ खांसी की आवाज से भी मरीजों की पहचान की सकेगी। इसके लिए एक खास तरह के मोबाइल एप्लीकेशन कफ कलेक्शन एप को तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से क्षय रोगियों को खोजने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल एप्लीकेशन कफ कलेक्शन एप तैयार किया गया है। इस एप की सहायता से टीबी की पहचान अब खांसी की आवाज से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से टीबी के मरीजों को खोजने में काफी सहूलियत मिलेगी। एप की मदद से जिले में 50 लोगों का सैंपल लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर एप की सहायता से टीबी के बिना लक्षण वाले, लक्षण सहित व्यक्तियों, उनके संपर्क में आने वाले लोगों और रिश्तेदारों की आवाज एकत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि खांसी की आवाज और कुछ शब्दों के ज्यादा देर तक बोलने से टीबी की पहचान हो जाएगी। पहचान के बाद रोगियों का सही तरीके से इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed