फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now students of govt schools will learn maths and science by doing

अब कहकर नहीं कर के सीखेंगे गणित और विज्ञान

Wed, 13 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now students of govt schools will learn maths and science by doing
शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय और एडेड प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणित और विज्ञान की शिक्षा का पैटर्न बदलने जा रहा है। अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई केवल थ्योरी यानी किताबों पर आधारित नहीं रहेगी बल्कि विद्यार्थी प्रैक्टिकल के जरिए विषयों को समझेंगे। इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक विद्यालय के लिए गणित और विज्ञान की किट भेजी जा रही हैं। स्कूलों को मिलने वाले किट में प्रैक्टिकल की सामग्रियां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 2061 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जबकि चार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एडेड हैं। इसके अलावा नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब इन विद्यालयों के लिए विज्ञान और गणित की किट भी भेजने की तैयारी है। विद्यार्थी गणित और विज्ञान विषयों को केवल किताबों के जरिए न जानें, बल्कि प्रैक्टिकल करके उनके सूत्रों को समझेंगे। जनपद में गणित और विज्ञान की किट जल्द पहुंचेंगी। किट में विज्ञान और गणित के प्रैक्टिकल संबंधी उपकरण होंगे। शिक्षा विभाग की मानें तो विज्ञान किट की कीमत आठ हजार और गणित किट की कीमत 19 हजार रुपये है। शासन से किट मिलते ही स्कूलों को भेजवा दिया जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गणित और विज्ञान की पढ़ाई के लिए किट जल्द आने की संभावना है। सरकार के इस पहल से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होगा। किट मिलते ही स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी। - हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed