फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now police will not stop on showing tokens

अब टोकन दिखाने पर नहीं रोकेगी पुलिस

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Now police will not stop on showing tokens
सोनभद्र। जिले में लाक डाउन के चलते क्रय केंद्रो पर किसान गेहूं बेचने के लिए कम संख्या में पहुंच रहे है। किसानो को पुलिस का भय सता रहा है। जबकि डीएम और एसपी ने मातहतों को टोकन दिखाने वाले किसानों को केंद्रों पर आने-जाने के लिए छुट देने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को वर्ष 2020-21 में 56500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य दिया है। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद करने की तैयारी थी, लेकिन कोराना वायरस के चलते 15 अप्रैल से खरीद शुरू हुई। राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 61 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 38, खाद्य विभाग के 15, नेफेड के तीन, एनसीपीएफ के दो, एफसीआई के एक और कर्मचारी कल्याण निगम के दो क्रय केंद्र है।
विज्ञापन

केंद्रों पर गेहूं खरीद करने के लिए तौल मशीन, बोरा आदि का समुचित प्रबंध कर किया गया है। लेकिन लॉक डाउन होने के कारण अभी भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। पुलिस कर्मियों की डर से अधिकांश किसान गेहूं विक्रय करने के लिए केंद्रों पर नहीं जा रहे हैं। जबकि जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों को किसानों को गेहूं विक्रय के लिए छूट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को किसानों को केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने के लिए आने-जाने में कोई समस्या न होने पाएं इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। कहा किसान बेधड़क होकर अपनी उपज केंद्रों पर ले जाकर विक्रय करें। अगर कोई उन्हें रोकता है तो नजदीकी थाना के प्रभारी को सूचना दें, ताकि उनकी समस्या का तत्काल निराकरण हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed