{"_id":"622e2ec946ef2e62785c8702","slug":"now-nectar-will-bring-pure-water-in-the-bodies-sonbhadra-news-vns643101268","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमृत लाएगा निकायों में शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमृत लाएगा निकायों में शुद्ध पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की तरफ से शहरी क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने के लिए अमृत योजना -2 शुरू की गई है। जल जीवन मिशन के तर्ज पर ही अमृत योजना -2 के तहत सभी निकायों के विस्तारित क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराया जाएगा। योजना को लेकर ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमृत योजना आगामी 35 वर्षों के दौरान बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के लगभग सभी निकायों के बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए अमृत योजना 2 शुरू की गई है। पहले इस योजना के तहत बड़े निकायों में काम हो रहा था, लेकिन अमृत योजना पार्ट टू के तहत एक लाख से कम आबादी वाले निकायों में हर घर जल पाइप लाइन के जरिए मुहैया कराया जाएगा। अमृत योजना टू के तहत नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सभी नगर पंचायत घोरावल, चोपन, चुर्क/गुरमा, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और नवगठित डाला और अनपरा नगर पंचायत में हर घर जल मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के तहत खासकर उन मोहल्ले के लोगों को जोड़ा जाएगा, जहां अब तक पाइप लाइन के जरिए पानी नहीं पहुंच सका है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जल निगम नगरीय को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। योजना के तहत निकायों का (डिजिटल प्लान) ऑनलाइन फीडिंग शुरू हो गया है। अब तक पांच निकायों का फीडिंग भी किया जा चुका है। इसके बाद अप्रुवल के लिए पहले प्रदेश एवं उसके बाद केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद सर्वे करके डीपीआर तैयार होगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। ये सारी प्रक्रिया पूरी करने में करीब चार से पांच महीने का वक्त लग सकता है। इसके बाद योजना धरातल पर दिलने लगेगी।
-----
इनसेट:
2055 की आबादी के अनुसार बन रहा प्लान
जल निगम के अधिकारियों की मानें तो अमृत योजना 2 का प्लान आगामी वर्ष 2055 में जिले के निकायों की बढ़ी आबादी को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यानी इस योजना से 34 वर्ष बाद भी बढ़ी आबादी को आसानी से शुद्ध जल मुहैया हो सकेगा। इससे निकायों के विस्तारित क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
---
वर्जन:
जिले के सभी 10 निकायों में निवास कर रहे लोगों को अमृत योजना 2 से जोड़ा जाएगा। पाइप लाइन से शुद्ध जल आपूर्ति की जाएगी। योजना को लेकर ऑनलाइन फीडिंग शुरू हो गई है। जल्द ही सर्वे की उम्मीद की जा रही है। -अफजल अंसारी, एक्सईएन-जल निगम शहरी क्षेत्र।