फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now meningitis can be identified by examining the lungs

Sonebhadra News: अब फेफड़ों की जांच के साथ दिमागी बुखार की हो सकेगी पहचान

Sun, 19 May 2024 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Now meningitis can be identified by examining the lungs
मेडिकल कालेज के अधीन आने के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं मेंं लगातार सुधार हो रहा है। अब फेफड़े की क्षमता जांचने के साथ ही फेफड़े से पानी निकालने, मवाद का उपचार सहित अन्य सेवाएं भी मिलेंगी। इसके साथ ही दिमागी बुखार की भी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल जिले में आज भी कई जरूरी सेवाओं के लिए लोग वाराणसी सहित अन्य जिलों के अस्पतालों पर निर्भर हैं। हालांकि जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ ही संसाधनों में बढ़ोतरी हो रही है। धूम्रपान करने वालों, कोरोना से ग्रस्त रहे लोगों और बुजुर्गों में फेफड़ों से संबंधित बीमारी बढ़ रही है। इसके उपचार के लिए लोगों को अब वाराणसी तक का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ही अब फेफड़ों की जांच हो जाएगी। इसके लिए स्पाईरोेमेट्री जांच शुरू हो गई है। जिसमें फेफड़ों की क्षमता मापी जाएगी। ऐसे में समय से उपचार मिलने से फेफड़ों के मरीजों को सांस लेने में होने वाली तकलीफ को कम करने के साथ ही ह्रदय की गति बढ़ने की समस्या को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। जिससे हार्ट फेल होने का खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं भी मिलेंगी
जिला अस्पताल में रोजाना फेफड़ों के मरीजों में पल्मोनरी फंक्शन टेस्टिंंग की स्पाईरोमेट्री जांच की जा रही है। इस जांच में मरीजों के फेफड़ों में फूलने और सिकुड़ने की क्षमता का आंकलन किया जाता है। जिससे सीओपीडी और अस्थमा रोग का उपचार भी आसान हुआ है। इससे फेफड़ों का टीएलसी (टेस्ट फॉर लंग्स कैपेसिटी) का भी पता लगाया जा सकता है। वहीं जिला अस्पताल में अब थोरेसिक एमपाइमा यानि छाती के अंदर पस यानी मवाद इकट्ठा होने और फेफड़े फटने की स्थिति वाले मरीजों को भी उपचार मिलना शुरू हो गया है। इस सेवाओं में बढ़ोतरी से टीबी मरीजों के उपचार में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed