फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now Jugal will not be a no network area, you can talk through mobile

Sonebhadra News: अब नो नेटवर्क एरिया नहीं रहेगा जुगैल, मोबाइल से हो सकेगी बात

Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now Jugal will not be a no network area, you can talk through mobile
चोपन। जुगैल क्षेत्र के रहवासियों को अब सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पेड़ और पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल सिग्नल नहीं ढूंढना होगा। यहां मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो गई है। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने गांव में लगे मोबाइल टॉवर का अवलोकन किया और सेवा की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ग्राम प्रधान सुनीता यादव व प्रतिनिधि दिनेश यादव के प्रयासों को श्रेय दिया। कहा कि मोबाइल सेवा से वंचित इस क्षेत्र में नेटवर्क पहुंचाने के लिए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्वनी वैष्णव से तीन बार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा की डबल-इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। सोनभद्र के लिए कई जगहों पर पुल व सड़क का कार्य शुरु हो गया है। ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया था। बाद में अफसरों ने इसकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया था। इस उपलब्धि के लिए ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, राजा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, विनोद तिवारी, कालीचरण, शिव गुलाम सिंह, सोनू गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed