फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now hotels, restaurants and street vendors

Sonebhadra News: अब होटल, रेस्टोरेंट और ठेले वालों को भी देना होगा सफाई टैक्स

Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Now hotels, restaurants and street vendors
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अब होटल, रेस्टोरेंट और ठेला लगाने वालों से सफाई टैक्स वसूला जाएगा। इसे यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा। जल्द ही नगर पालिका प्रशासन की तरफ से पुराने एवं विस्तारित क्षेत्र में छूटे हुए होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही प्रतिष्ठानों को चिह्नित करते हुए यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इससे न सिर्फ नगर पालिका प्रशासन की आय में बढोतरी होगी, बल्कि नगरीय क्षेत्र में दूसरे विकास कार्य भी कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बड़े प्रतिष्ठानों के साथ ही ठेला-गुमटी एवं दुकानों से निकलने वाले कूड़े को मनमाने तरीके से निस्तारित करते थे। जहां तहां कूड़ा फेंका होने से जहां कर्मचारियों को सफाई के साथ ही इसके उठान में दिक्कत होती थी। सड़क पर कूड़ा होने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके निजात के नगर पालिका प्रशासन की तरफ से चट्टी-चौराहों पर कूड़ा निस्तारण के लिए लोहे की डस्टबिन रखवाया गया है। इसमें प्रतिष्ठानों एवं घरों से निकलने वाले कूड़े को रखा जाता है और इसके बाद वाहन के जरिए उसका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही घर घर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। इसके एवज में अब नगर पालिका प्रशासन यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर में संचालित कई होटल, रेस्टोरेंट से यूजर चार्ज लेने की शुरूआत हो गई है। जल्द ही नगरीय क्षेत्र में ठेला एवं गुमटी रखकर व्यवसाय करने वालों से यूजर चार्ज लिया जाएगा। इससे नगर को साफ-सुथरा रखने में जहां मदद होगी, वहीं हर माह आने वाले यूजर चार्ज से नगर क्षेत्र में अन्य विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह 45 हजार की वसूली
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट पर यूजर चार्ज लगाया गया है। पिछले माह यूजर चार्ज के रूप में नगर पालिका प्रशासन को करीब 45 हजार रुपये की आमदनी हुई है। छूटे हुए होटल एवं रेस्टोरेंट पर भी यूजर चार्ज लगाया जाएगा। जल्द ही नगर में संचालित प्रतिष्ठानो एवं ठेला-गुमटी रखकर व्यवसाय करने वालों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इससे नपा प्रशासन के आय में वृद्धि होगी।
शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई
जिन होटल, रेस्टोरेंट या फिर प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है, वे नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के संपर्क में रहेंगे। यदि किसी दिन कूड़ा उठान करने कर्मचारी नहीं पहुंचें तो वे इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इससे कर्मचारियों के गतिविधियों के बारें में भी जानकारी होती रहेगी और समय से कूड़ा उठान भी कराया जा सकेगा।
ये लगाए जा रहे चार्ज
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों पर 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का यूजर चार्ज लगाया जा रहा है। इसी तरह छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों से 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तथा ठेला एवं गुमटी वालों से 40 रुपये महीना चार्ज वसूला जाएगा।


नगर में संचालित सभी होटल एवं रेस्टोरेंट पर यूजर चार्ज लगाया जा रहा है। ठेला एवं गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वालों से भी चार्ज लिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। हर माह आने वाले आय से नगर में दूसरे विकास कार्य कराए जाएंगें। - विजय कुमार यादव, ईओ-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed