फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now farmers will be able to sell 75 quintals of paddy for the first time

अब पहली बार में 75 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान

Fri, 11 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to sell 75 quintals of paddy for the first time
सोनभद्र। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसान पहली बार में 75 क्विंटल धान बेच सकेंगे। इससे अधिक धान होने पर खरीद के लिए एक सप्ताह बाद का टोकन दिया जाएगा। आयुक्त खाद्य व रसद मनीष चौहान के निर्देश के बाद डीएम की तरफ से भी संबंधितों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ अधिकतम 50 क्विलंट ही धान खरीदने की बाध्यता खत्म हो गई है।
विज्ञापन

सूबे के आयुक्त खाद्य व रसद की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि शासन स्तर पर धान खरीद की समीक्षा हो रही है और कृषकों से अधिकाधिक धान खरीद किये जाने के समय-समय पर निर्देश दिये गये हैं। एक क्रय केंद्र पर एक दिन में एक किसान से 75 क्विंटल तक धान खरीदा जाए। यदि उस किसान का धान 75 क्विंटल से अधिक हो तो उसे एक सप्ताह बाद की तिथि का टोकन देकर खरीद कराई जाए। धान खरीद के समय यह अवश्य ध्यान रखा जाए कि क्रय केंद्र पर एक ही गांव के किसानों से सारी खरीद न की जाए। डीएम प्रतिदिन इस बात की समीक्षा करेंगे कि किन केंद्रों पर धान की खरीद शून्य हुई है। किन-किन केंद्रों पर 100 क्विंटल से कम है तथा किन केंद्रों पर 200 क्विंटल से कम की धान खरीद हुई है। समीक्षा कर क्रय केंद्रों पर अधिकाधिक धान खरीद कराएंगे। शासन से जिला प्रशासन को 115000 मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य दिया है। राबट्र्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्वी तहसील क्षेत्र में 75 क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 29 हजार मीट्रिक टन धान क्रय किया गया है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में छह और नए धान क्रय केंद्र लोहांडी, सिरसाई, तरावा, दुरावल, पापी, कचनरवा में खोला गया है। इनको मिलाकर जिले में अब तक 81 धान क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन

मजबूरी में व्यापारियों को बेचना पड़ा धान
सोनभद्र। जिले में अभी तक 75 क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए खोले गए क्रय केंद्रों पर अब तक एक किसान से 50 क्विंटल धान क्रय किया जा रहा था। मजबूरी में कई किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम पर व्यापारियों को विक्रय करनी पड़ी। अब भी बिचौलिये क्रय केंद्र पर धान बिक्री में आ रही दिक्कत का फायदा उठाकर महज 11 से 12 सौ रुपये क्विंटल रेट से ही धान खरीदने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को एक दिन में एक किसान से 75 क्विंटल तक धान खरीदने का निर्देश दिया गया है। यदि उस, किसान का धान 75 क्विंटल से अधिक हो तो उसे एक सप्ताह बाद की तिथि का टोकन देकर खरीद करायी जाएगी। किसानों की जितनी भी उपज होगी उसे नियमानुसार क्रय कराया जाएगा। - योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed