फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now computerized slip will be available in LTU hospital

Sonebhadra News: एलटू अस्पताल में अब मिलेगी कंप्यूटरीकृत पर्ची

Sun, 02 Mar 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now computerized slip will be available in LTU hospital
सोनभद्र। मेडिकल काॅलेज के अधीन लोढ़ी में संचालित एलटू (पुराना कोविड) अस्पताल में मरीजों को अब कंप्यूटरीकृत ओपीडी पर्ची मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग सेवाओं को डिजिटलाइज कर रहा है। इससे मरीजों को राहत होगी। भविष्य में जिला अस्पताल में भी इस तरह की व्यवस्था लागू किए जाने की योजना है। प्राचार्य की पहल पर एलटू अस्पताल में संबंधित मशीनें स्थापित कर दी गई हैं।
विज्ञापन




करीब 22 लाख की आबादी वाले जनपद के ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में संसाधनों का अभाव है। ऐसे में इन इलाकों के बड़ी संख्या में मरीज जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल और एलटू में रोजाना सात सौ से आठ सौ मरीज पहुंचते हैं। इनमें से करीब तीन सौ मरीज एलटू भवन में स्थापित मेडिसिन और हड्डी विभाग में पहुंचते हैं। अभी तक इन मरीजों के लिए ओपीडी पर्जी, ऑपरेशन शुल्क, प्लास्टर के फीस की रसीद मैनुअली कटती थी। अब प्राचार्य के निर्देश पर ज्यादातर सेवाओं को कंप्यूटरीकृत और ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब एलटू अस्पताल में ओपीडी पर्ची कंप्यूटरीकृत काटी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के साथ ही कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले दिनों में पुराने जिला अस्पताल में भी सभी तरीके के शुल्क, ओपीडी और इमरजेंसी की रसीद कंप्यूटरीकृत की जानी है, इसकी तैयारी चल रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था जांच काउंटरों पर भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

---
वर्जन:
स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटलाइज किया जा रहा है। इसी क्रम में एलटू अस्पताल में कंप्यूटरीकृत ओपीडी पर्ची काटे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आगे अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को भी डिजिटलाइज किया जाना है। - डाॅ. बी सागर, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed