फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to nine personnel who were absent from training

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे नौ कार्मिकों को नोटिस

Wed, 16 Feb 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Notice to nine personnel who were absent from training
चार दिनों तक चले पहले चरण के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे नौ कार्मिकों को नोटिस जारी किया गया है। हिदायत के बाद भी प्रशिक्षण में हिस्सा न लेने पर कार्मिक प्रभारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह तीन दिनों में संबंधित कर्मी का पक्ष लेते हुए अपनी राय के साथ अवगत कराएं। समुचित जवाब न होने पर अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीते छह से नौ फरवरी तक लोढ़ी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ था। कड़ी हिदायतों के बावजूद कई कर्मचारी प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे। इसमें प्रधानाचार्य सरोज, तेज बहादुर, सुमन वर्मा, कृष्णकांत भारती, सहायक अध्यापक संजय सिंह, अभिषेक कुमार, वरिष्ठ सहायक नंदलाल वरिष्ठ सहायक शामिल हैं। इनके अलावा बिजली विभाग के जेई राजेश और भूमि संरक्षण विभाग के प्रधान सहायक विजय कुमार सिंह भी अनुपस्थित रहे। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर कहा है कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए उनके निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने के बाद भी एक अवसर प्रदान किया गया था। इसके बावजूद यह कर्मचारी न तो उपस्थित हुए और न ही अपनी अनुपस्थिति पर अपना पक्ष प्रस्तुत किया। उनका यह कृत्य निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही का द्योतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed