फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to many hotel operators including six hospitals

छह अस्पताल सहित कई होटल संचालकों को नोटिस

Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Notice to many hotel operators including six hospitals
सोनभद्र। आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए बगैर प्राइवेट अस्पताल, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। राबर्ट्सगंज, घोरावल और ओबरा में बिना एनओसी के संचालित छह बड़े प्राइवेट अस्पताल एवं दर्जन भर से अधिक होटल को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी की गई है। आग से बचाव के इंतजाम नहीं हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में दो माह पहले एक अस्पताल में अगलगी की घटना हुई थी। इस अगलगी की घटना में 10 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में आग से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के लिए निर्देश जारी किया गया है। जिले में भी कई प्राइवेट अस्पताल और होटल आग से बचाव के इंतजाम किए बगैर संचालित हो रहे है। ऐसे छह प्राइवेट अस्पताल एवं कई होटल चिह्नित करते हुए प्रशासन की तरफ से शनिवार को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ब्रह्मानंद दुबे ने बताया कि राबर्ट्सगंज एवं आसपास के क्षेत्र में संचालित पांच बड़े प्राइवेट अस्पताल और घोरावल क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल संचालक को नोटिस जारी की गई है। इन अस्पतालों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसी तरह राबर्ट्सगंज और ओबरा में बिना एनओसी के संचालित 10 होटल संचालकों को नोटिस जारी की गई है। बताया कि बिना एनओसी के संचालित हो रहे अन्य होटल संचालकों के खिलाफ जल्द नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन

महज चार होटल संचालक ने ली है एनओसी
सोनभद्र। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ब्रह्मानंद दुबे ने बताया कि जिले में छोटे-बड़े करीब दो दर्जन होटल संचालित हो रहे हैं। इनमें महज चार होटल संचालक एनओसी लिए है। राबर्ट्सगंज में दो और ओबरा में दो होटल में आग से बचाव के इंतजाम है। दो दिन पहले एक पूर्व विधायक की ओर से एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। शेष होटल बिना एनओसी के संचालित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed