फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to Duddhi CDPO, sought clarification

दुद्धी सीडीपीओ को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notice to Duddhi CDPO, sought clarification
सोनभद्र। जिला पोषण समिति व कंवर्जेंस की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल शैचालय एवं विद्युतीकरण के सुविधाओं को उपलब्ध कराने के संबन्ध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि बीडीओ और सीडीपीओ आपस में समन्वय बनाकर आंगनबाड़ी केंदों पर सभी आधारभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सीडीपीओ, एमओवाईसी को भी आपस में समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया। कहा कि जिन कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य दवाओं से न ठीक हो उन्हें एनआरसी सेंटर पर ले जाकर भर्ती कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने बैठक के दौरान चना, दाल, दलिया आदि के वितरण के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि ग्राम समूहों द्वारा राशन का समय से उठान न कराने के कारण वितरण में देरी होती है। इस पर डीएम ने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि वह समूहों को समय से सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहें, जिससे समय से राशन का वितरण हो सके। दुद्धी सीडीपीओ की लापरवाही उजागर होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए डीपीओ को निर्देशित किया। आरईडी की ओर से 33 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा न कराने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एक्सईएन को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोंद लिया गया है उन पर सभी आवयश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। बैठक में सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, डीपीओ अजीत कुमार सिंह, डीएसओ गौरी शंकर शुक्ला, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed