फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to 116 employees who leave election duty without notice

बगैर सूचना के चुनावी ड्यूटी छोड़ने वाले 116 कर्मचारियों को नोटिस

Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Notice to 116 employees who leave election duty without notice
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम से लेकर अन्य अधिकारी पसीना बहा रहे थे। वहीं बगैर सूचना के 116 कर्मचारी ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे। इसेे गंभीरता से लेते सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ. अमित पाल शर्मा ने चुनावी ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मियों के उच्चाधिकारियों को सूची भेज कर जवाब मांगा है। तीन दिन में समुचित जवाब न देने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी से रविवार को राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी विधानसभा में चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत अन्य सामग्रियों को लेकर रवाना हुईं। वहीं वन विभाग, विद्युत वितरण खंड, पिपरी, शिक्षा विभाग, जिला पंचायती राज समेत कई विभागों के सौ से अधिक कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहे। कई अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को बुलाने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच्ड ऑफ रहा। अधिकारियों ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मियों के स्थान पर रिजर्व में रखे गए कर्मियों को भेज कर चुनाव कराया।
विज्ञापन

मतदान कराने से खाली होने के बाद डीएम टीके शिबू ने सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को बिना सूचना दिए ड्यूटी से लापता रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की ओर से चुनावी ड्यूटी से नदारद रहने वाले 116 कर्मियों केे उच्चाधिकारियों को सूची भेज दी गई है। अधिकारियों को कर्मियों सेे तीन दिन में नोटिस का जवाब लेकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उधर, अधिकारियों के कड़ा रुख अख्तियार करते ही ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed