फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice pasted at the house of the accused of attack on police team

Sonebhadra News: पुलिस टीम पर हमले के आरोपी के घर नोटिस चस्पा

Sat, 21 Dec 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted at the house of the accused of attack on police team
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने के मामले में राॅबर्टसगंज पुलिस ने आरोपी के घर शुक्रवार को नोटिस चस्पा किया। आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिसंबर 2023 की रात शीतला मंदिर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मैजिक सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम को जानबूझ कर कुचलने का प्रयास किया था। इसमें एक होमगार्ड और एक पीआरडी जवान को चोट लगी थी।
विज्ञापन

इस मामले में हत्या के प्रयास और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच में गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के मौधियां निवासी हरेंद्र राजभर का नाम सामने आया था। आरोपी अब तक फरार चल रहा है। शुक्रवार को कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस आरोपी के घर पहुंची। वहां कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed