फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice issued to 1829 beneficiaries of PM Awas

पीएम आवास के 1829 लाभार्थियों को नोटिस जारी

Fri, 19 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 1829 beneficiaries of PM Awas
सरकार ने शहरी क्षेत्र में भी निवास करने वाले हर गरीब को छत मुहैया कराने का निर्णय लिया है। शासन स्तर से पात्रों का चयन कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत धन मुहैया कराया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये दिया जा रहा है। जिले में धन प्राप्त होने के बाद भी कई लाभार्थियों ने आवास का निर्माण नहीं कराया है। डूडा के पीओ ने धन मिलने के बाद भी आवासों का निर्माण कार्य न कराने वाले 1829 लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद भी आवासों का निर्माण न कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार सभी गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शहरी क्षेत्र के गरीबों को आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत ओबरा, चोपन, घोरावल, दुद्धी में करीब 8441 लोगों का चयन किया गया है। प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार सभी चयनित लाभार्थियों के खाते में भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये 7942 लाभार्थियों को भेजा गया है और तीसरी किस्त में 50 हजार की राशि 6013 को भेजी गई है। हालांकि दूसरी किस्त प्राप्त करने बाद भी डेढ़ हजार से अधिक लाभार्थियों ने निर्माण कार्य नहीं कराया है। कई बार संबंधित अधिकारी और कर्मचारी लाभार्थी को काम पूरा कराने के लिए कह चुके हैं लेकिन उनकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लेकिन अब रुपये लेेकर आवास न बनवाने वालों से प्रशासन ने सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद भी आवासों का कार्य न कराने वाले करीब 1829 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद भी आवासों का कार्य न कराने वालों के खिलाफ सरकारी धन हजम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - राजेश उपाध्याय, पीओ, डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed