फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notes the lack of hassle

नोटों की कमी से परेशानी

Tue, 15 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 15 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Notes the lack of hassle
धन निकासी के लिए एटीएम के बाहर लोगों की लाइन
पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध के बाद अब घरेलू जरूरतों पर आफत आन पड़ी है। किसी के पास घर में सब्जी लाने तक के लिए फुटकर पैसे नहीं है, तो किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं और एटीएम का चक्कर काट रहे हैं। एक महिला के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। एटीएम पर धन निकासी के लिए कतार में लगे हर किसी शख्स की कोई न कोई समस्या इसी तरह की है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की तरफ से बड़े नोटों पर प्रतिबंध के बाद अब तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है और अफरातफरी का माहौल है। मंगलवार को एसबीआई के एटीएम पर धन निकालने के लिए लोगों  की लंबी कतार लगी रही। यहां बालडीह शाहगंज से आए नागेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि इस समय चैती फसल दलहन, तिलहन और गेहूं की खेती के लिए खाद-बीज की जरूरत है।
विज्ञापन



पांच सौ और हजार रुपये के नोट कोई दूकानदार नहीं ले रहा है। इससे खाद-बीज की खरीद नहीं हो पा रही है और खेती प्रभावित हो रही है। कहा कि वे पिछले तीन दिनों से इसी गरज से एटीएम पर आ रहे हैं लेकिन जल्द पैसा खत्म होने के नाते परेशानी हो रही है। मारकुंडी के सुशील कुमार पाठक ने बताया कि फुटकर के अभाव में घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि सब्जी लाने के लिए फुटकर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस नाते वे एटीएम पर पैसा निकालने आए हैं। राबर्ट्सगंज नई बस्ती की सुचिता ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं। केंद्र सरकार ने अस्पतालों में एक हजार और पांच सौ रुपये 24 नवंबर तक लेने का आदेश दिया है लेकिन निजी अस्पताल बड़ी नोट नहीं ले रहे हैं। अब उनके पास फुटकर नहीं है, जिसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है। पन्नूगंज रोड की निवासी पार्वती देवी ने बताया कि वह पैसा निकालने आ रही हैं लेकिन लंबी कतार के चलते निराश होकर लौट जा रही हैं। उन्हें भी घरेलू खर्च चलाने के लिए फुटकर पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed