{"_id":"5fd503a88ebc3e3c554fb831","slug":"not-only-food-grains-farmers-will-also-produce-electricity-sonbhadra-news-vns563090558","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अब फसलों के साथ बिजली भी पैदा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अब फसलों के साथ बिजली भी पैदा करेंगे
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के किसान अब अनाज और सब्जियां ही नहीं बल्कि बिजली का उत्पादन भी कर सकेंगेे। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कर किसान बंजर भूमि पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगाकर बिजली का उत्पादन करेंगे। इससे उत्पादित बिजली का उपभोग करने के बाद शेष बची बिजली उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को बेच सकेंगे। इससे उनकी आय दो गुनी हो सकेगी। सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।
जिले में कई बिजली परियोजनाएं संचालित हैं। यहां पर पैदा होने वाली बिजली से उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रांतों के विभिन्न जिले भी रोशन हो रहे हैं। इसके बाद भी जिले के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति न होने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में समस्या पैदा होती है। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार की तरफ से पहल तेज कर दी गई है। किसान अब फसलों के साथ बिजली भी पैदा करेंगे। इससे उनकी सिंचाई की समस्या का समाधान तो होगा ही, साथ ही अतिरिक्त बिजली पावर प्लांटों को बेचकर अपनी आय भी बढ़ा सकेंगे। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद इस दिशा में जिले में काम भी शुरू कर दिया गया है। अतिरिक्त ऊर्जा एवं नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग कर किसान जिस जमीन पर खेती नहीं कर रहे हैं, उस पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगवा कर उत्पादित बिजली का उपभोग करेंगे और अवशेष बिजली उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को बेच भी सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि सबको निर्बाध बिजली मिले ताकि किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने न पाए।
-
इनसेट
किसानों और कंपनी के बीच होगा करार
सोनभद्र। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। शासन स्तर से किसानों के निष्प्रयोज्य अथवा बंजर भूमि पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए कुछ कंपनियों को नामित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। जो किसान अपनी जमीन पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगवाना चाहते हैं, नामित कंपनियों व उनके बीच जमीन के किराए का रेट तय किया जाएगा। इसके बाद सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। प्लांट लगने से किसानों को राहत मिलेगी। महंगे दर पर बिल का भुगतान करने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
--
वर्जन
किसान जिस भूमि पर खेती नहीं कर रहे हैं, उस पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से निर्देशित कर दिया गया है। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक एक भी किसान ने आवेदन नहीं किया है। सोलर ऊर्जा प्लांट से उत्पादित बिजली का किसान अपनी जरूरतों के हिसाब से उपभोग करने के बाद अवशेष बिजली उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को बेच सकेंगे। इससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। -प्रेम शंकर सिंह, परियोजना अधिकारी, नेडा।
-
वर्जन
इच्छुक किसानों की निष्प्रयोज्य अथवा बंजर भूमि पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगवाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई। जिन किसानों के यहां सोलर ऊर्जा प्लांट लगेंगे, उनके यहां नेट मीटर लगाए जाएंगे। नेट मीटर से पता चल सकेगा कि किसान ने उत्पादित बिजली का कितना खुद उपभोग किया है और कितना पावर कारपोरेशन को बेचा है। - एसके सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम।