{"_id":"ea6288a0ff4ac44fb56605f84786f4f6","slug":"not-grown-cold-bonfire-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगी ठंड नहीं जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगी ठंड नहीं जले अलाव
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बर्फीली हवा चलने लगी। इसके कारण ठंड बढ़ने से लोग बाग सिहर गए। इस दौरान सबसे बड़ी दिक्कत राहगीरों को हुई। साथ ही नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों से अलाव भी नदारद था। इस ठंड में विद्यालय जाने के लिए बच्चों को सुबह ही घर से निकलना पड़ रहा। मंगलवार की दोपहर के बाद से मौसम बदला इस दौरान हवा चलने से ठंड बढ़ गई।
इसका परिणाम रहा कि शाम को सड़कों पर जल्दी ही सन्नाटा छा गया। अलाव नदारत रहने से राहगीरों को दिक्कत हुई।। ठंड का असर मैदानी और पहाड़ी हिस्सों में आबादी वाले क्षेत्र से ज्यादा है। रामगढ़ और खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार सरकारी व्यवस्था न होने के बावजूद लोग अपनी व्यवस्था कर कहीं-कहीं सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवा रहे हैं ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। कमोवेश यही हाल नगर पालिका राबर्ट्सगंज और नगर पंचायतों का भी है।