फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Non-receipt of cash from the bank raging

बैंक से कैश न मिलने पर भड़के

Fri, 25 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 25 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Non-receipt of cash from the bank raging
‌निकासी के लिए लोगों की बैंक में भीड़
करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव में स्थित इलाहाबाद बैंक से शुक्रवार की सुबह धन निकासी न होने से क्षुब्ध उपभोक्ता सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम आधा घंटा चला। बैंक के शाखा प्रबंधक ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। शाम तक पुलिस की मौजूदगी में वहां धन निकासी की गई।  
विज्ञापन



सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही इलाहाबाद बैंक से रुपये निकारने के लिए लोग लाइन में खड़ा होने लगे थे। बैंक का चैनल खुलने पर बारी-बारी से लोग अंदर गए। यहां करीब 11 बजे बैंक कर्मियों ने काउंटर पर खड़े लोगों को जानकारी दी कि बैंक में रुपये नहीं हैं। इस पर कतार लगाए लोग भड़क गए। नाराज लोगों ने बैंक के बाहर मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन



लोगों का आरोप था कि आरबीआई के निर्देश के अनुसार बैंक कर्मी सभी लोगों को रुपये नहीं दे रहे हैं। बैंक कर्मी अपने चहेते लोगों को रुपये दे रहे हैं और रुपये न होने का बहाना बना कर जनता को वापस भेज दे रहे हैं। बैंक पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस कर्मियों ने नाराज लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। करीब आधा घंटा बाद शाखा प्रबंधक रविकांत ने जाम स्थल पर जाकर रुपये बांटने का आश्वासन दिया, तब लोगों ने जाम समाप्त किया।जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed