फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination papers began investigating

नामांकन पत्रों की शुरू हुई जांच

Wed, 18 Nov 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 18 Nov 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers began investigating
राबर्ट्सगंज व नगवां ब्लाक में बुधवार को ग्राम प्रधान/ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन फार्मों की जांच हुई। अधिकारियों के वैध नामांकन फार्म होने घोषणा होने के बाद प्रत्याशी वापस लौट रहे थे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और उसी दिन प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। दोनों ब्लाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में 28 नवंबर को ग्राम प्रधान और सदस्य पद का चुनाव होगा। इसके लिए 16 नवंबर और 17 नवंबर को प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बुधवार को राबट्र्सगंज ब्लाक में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति की देखरेख में 11 टेबुलों पर 140 प्रधान पद के लिए जमा 1508 और 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2823 नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन



बीडीओ ने बताया कि 19 नवंबर को भी नामांकन फार्मों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की अपराह्न करीब तीन बजे तक नामांकन फार्मों की वापसी होगी और इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उधर, सुबह नौ बजे से ही ब्लाक पर नामांकन फार्म वैध है या अवैध हो गया है इसकी जानकारी करने के लिए प्रत्याशी एकत्र होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खलियारी संवाददाता के अनुसार नगवां ब्लाक में प्रधान पद के लिए 520 नामांकन फार्म बिके थे, जिसमें 468 फार्म जमा हुआ था। इसी तरह सदस्य पद के लिए 974 फार्म बिके थे, जिसमें 872 नामांकन फार्म जमा हुए थे। बीडीओ सुनील सिंह ने बताया कि जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। बभनी संवाददाता के अनुसार पहले दिन ग्राम प्रधान के 238 और सदस्य पद के लिए 334 फार्म बिके। यह जानकारी रिटर्निंग आफिसर आरके सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed