{"_id":"89ce631ba5b29cd9d0cb7f26ca727138","slug":"nomination-forms-began-investigating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन फार्मों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन फार्मों की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए नामाकंन पत्रों की जांच बुधवार से शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट में सीडीओ/आरओ महेंद्र सिंह की देखरेख में जिला पंचायत और राबर्ट्र्सगंज व नगवां ब्लाक में एआरओ की मौजूदगी में नामांकन फार्मों की जांच की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी के लिए आपत्ति दाखिल कर सकता है।
आयोग के निर्देशानुसार सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट में सीडीओ/ आरओ महेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर गिरिजा शंकर सिंह, राजेंद्र तिवारी की देखरेख में कर्मचारियों ने जिला पंचायत क्षेत्र सलखन, चुर्क, राजपुर, मधुपुर, हिंदुआरी, तरावा, बरहमोरी और नगवां क्षेत्र से 244 उम्मीदवारों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। जांच अधिकारियों ने बारीकी से उम्मीदवारों द्वारा नामांकन फार्म के साथ लगाए गए प्रपत्रों की जांच की।
जांच के लिए क्षेत्रवार अलग-अलग बनाए गए काउंटरों पर उम्मीदवार अपने नामांकन फार्मों की जांच कराने के लिए डटे रहे। वहीं कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर फोर्स बैरियर लगा कर उम्मीदवारों के वाहनों को रोक दे रही थीं। उधर राबर्ट्सगंज ब्लाक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/आरओ एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में अधिकारी/कर्मचारियों ने क्षेत्र पंचायत के लिए जमा 1082 नामांकन फार्मों की जांच पड़ताल शुरू की। वैनी संवाददाता के मुताबिक नगवां ब्लाक में सिंचाई विभाग के एक्सईएन/आरओ कुंजबिहारी सिंह की देखरेख में 379 नामाकंन फार्मों की जांच की गई।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक कलेक्ट्रेट, राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में नामांकन फार्मों के जांच करने की प्रक्रिया जारी रही। सीडीओ/आरओ महेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन में कोई भी प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी के लिए आपत्ति दाखिल कर सकता है। यहां तीन अक्टूबर को प्रतीक चिन्ह आवंटित होगा और नौ अक्टूबर को मतदान होगा।