फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination for BDC, gram panchayat member

बीडीसी, सदस्य के लिए नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nomination for BDC, gram panchayat member
जिले के आठों ब्लॉकों में रविवार को एक बीडीसी पद के लिए दो प्रत्याशी और 277 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए करीब 285 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉकों पर फोर्स तैनात रही। 21 फरवरी को सभी ब्लॉक क्षेत्र के संबंधित बूथों पर मतदान और ब्लॉक मुख्यालयों पर  23 फरवरी को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।  
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह दस बजे से सांय चार बजे तक उम्मीदवारों ने नामांकन किया। राबर्ट्सगंज में बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति और एडीओ पंचायत उपेंद्र पांडेय की देखरेख में नामांकन की कार्रवाई संपन्न हुई। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के साथ प्रभारी कोतवाल यूपी यादव, एसआई शेष कुमार शर्मा डटे रहे। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने बताया 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न भी आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया 21 फरवरी की सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा जो सांय चार बजे तक चलेगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर 23 फरवरी की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जो कार्य समाप्ति तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed