फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination for 1142 posts of Gram Panchayat and Kshetra Panchayat member

ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1142 पदों के लिए हुआ नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Nomination for 1142 posts of Gram Panchayat and Kshetra Panchayat member
राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के नामांकन पत्र जमा करने वालो की लगी कतार । - फोटो : SONBHADRA
त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के बाद किन्हीं कारण से रिक्त रह गए पदों पर चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। विभिन्न ब्लाकों में 1137 ग्राम पंचायत सदस्य और सात क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हुआ। शाम पांच बजे के बाद देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच होती रही। सोमवार को नामांकन वापसी और 12 जून को मतदान कराया जाएगा। 14 जून को मतगणना कराते हुए परिणाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सात जून को नामांकन वापसी का समय तय है। सात जून को ही तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। 14 को मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। जिले में 7667 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1136 पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ था। ऐसे में इन सभी पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एक दुद्धी में, चार चोपन, दो चतरा ब्लाक में हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्यों में घोरावल में 306, करमा में 112, राबर्ट्सगंज 325, नगवां में 110, चतरा में 96, चोपन में 40, कोन में 04, दुद्धी में 29, बभनी में 45 व म्योरपुर में 69 ग्राम पंचायत सदस्य रिक्त हैं।
विज्ञापन

कोन: विकासखंड में कुल रिक्त चार सदस्यों के सापेक्ष छह फार्म बिके जो रविवार को जमा हो गए। मिटिहिनिया व बागेसोती मे एक एक सदस्य के लिए एक एक नामांकन पत्र भरा गया, वहीं बरवाखाड में दो सदस्यों के लिए दो-दो नामांकन पत्र जमा हुआ है। 45 पद के लिए 33 फार्मों की हुई बिक्रीबभनी। रविवार को विकास खंड कार्यालय बभनी में 19 ग्राम पंचायतों में 45 सदस्यों के पदों के लिए 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विकास खंड के 19 ग्राम पंचायतों में डूभा में एक, घघरा में तीन,बजिया में एक,खोतोमहुआ में एक, आसनडीह में चार, बरवाटोला क में तीन, इकदीरी में तीन, बरवाटोला ब में चार, करमघट्टी में तीन, भलपहरी में दो, शीशटोला में एक, हथियार में दो, मचबंधवा में एक, रंदह में तीन, चौना में दो, धनवार में दो, मुनगाडीह में एक, सुंदरी में छह और लाम्बी में दो कुल 45 सदस्यों के पद रिक्त थे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामदर्शन यादव ने बताया कि 19 ग्राम पंचायतों में 45 सदस्यों के पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया था। इन रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है। इसी तरह घोरावल ब्लाक में भी नामांकन किया गया।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव कर्मी।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव कर्मी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed