फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NOC received for intake well, now work will gain momentum

इंटकवेल के लिए मिली एनओसी, अब जोर पकड़ेगा काम

Sun, 12 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
NOC received for intake well, now work will gain momentum
जल जीवन मिशन के तहत धंधरौल और नगवां बांध पर निर्माणाधीन नगवां, बेलाही और तेंदुआही पेयजल परियोजना के इंटक वेल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिल गई है। एनओसी मिलने के बाद इंटकवेल का काम जोरों पर चल रहा है। इससे परियोजना का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि तीनों परियोजना से हजारों घरों में पानी की सप्लाई होनी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल जीवन मिशन के तहत नगवां, चतरा, राबर्ट्सगंज ब्लॉक में घर हर जल सप्लाई करने के लिए धंधरौल और नगवां बांध पर तीन पेयजल परियोजना का काम चल रहा है। धंधरौल बांध पर बन रही बेलाही परियोजना से 233 गांवों में पानी की सप्लाई की जाएगी। नगवां ब्लॉक पर बन रही तेंदुआही परियोजना से 88 गांवों में और नगवां परियोजना से 46 गांवों में पानी की सप्लाई होनी है। तीनों परियोजना की पाइपलाइन महीनों से बिछाई जा रही है। एनओसी न मिलने से इंटक वेल का निर्माण कार्य रुका था। महीनों बीतने के बाद भी सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिल सकी थी। बीते महीने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के दौरे के पहले सिंचाई विभाग की ओर से पेयजल परियोजना के लिए एनओसी जारी की गई। अब इंटकवेल का निर्माण कार्य तेज हो गया है। उम्मीद है कि बारिश के दिनों में बांध का जलस्तर बढ़ने से पूर्व तीनों परियोजनाओं का इंटक वेल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बेलाही परियोजना के इंटकवेल निर्माण के लिए जल निगम को सिंचाई विभाग से एनओसी जारी कर दी गई है। धंधरौल बांध में निर्धारित स्थल पर इंटकवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। -राजीव सिंह, सहायक अभियंता, एमसीडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगवां, बेलाही एवं तेन्दुआही परियोजना के इंटकवेल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिल गई है। परियोजनाओं का काम चल रहा है। जलस्तर बढ़ने से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। - महेंद्र सिंह, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed