फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No spiritual practice is better than chanting Shri Ram's name: Acharya

श्री राम नाम जप से बढ़कर नहीं है कोई भी साधना: आचार्य

Fri, 18 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
No spiritual practice is better than chanting Shri Ram's name: Acharya
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के न्यू कॉलोनी स्थित हरता बाबा मंदिर के समीप शुक्रवार को पांच दिवसीय श्रीराम कथा स्रद्म आयोजन किया गया। शुक्रवार को चौथे दश दिन कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने श्री राम विवाह एवं श्री राम वन गमन, भरत चरित के बारे में विस्तार से वर्णन किया। कहा कि एक बहुत बड़ा सद्गुण यह है कि उत्तम भगवान श्री राम का विवाह माता जानकी से हुआ। कलियुग में तो पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की गुण गाथाओं का गान करने से ही मनुष्य भवसागर की थाह पा जाते हैं। कलियुग में न तो योग और यज्ञ है और न ज्ञान ही है। श्रीराम जी का गुणगान ही एकमात्र आधार है। इसलिए सारे लोभ त्यागकर जो श्रीरामजी को भजता है और प्रेम सहित उनके गुण समूहों को गाता है, वही भवसागर से तर जाता है। नाम का प्रताप कलियुग में प्रत्यक्ष है। नाम जप से बढ़कर कोई भी साधना नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, पुष्पा सिंह, कोमल पांडेय, संगीता पाठक, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, कमलेश पांडेय, मनीष मिश्रा, गप्पू जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed