{"_id":"5f99b46c8ebc3e9b7b6a7245","slug":"no-proper-maintenance-of-fire-kit-in-roadways-buses-sonbhadra-news-vns555338887","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में फायर किट का समुचित रख रखाव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में फायर किट का समुचित रख रखाव नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में सड़कों पर फर्राटा भर रही कई डिपो की रोडवेज बसों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरण (फायर किट) तो हैं लेकिन रख रखाव की व्यवस्था समुचित नहीं है। बुधवार को दोपहर में अमर उजाला की टीम ने कई रोडवेज बसों में रखे फायर किट की पड़ताल की, जिसमें फायर किट की वैधता समाप्त होने के कगार पर मिली। अधिकांश बसों में फायर किट चालक सीट के पास नीचे रखा मिला। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फायर किट की रिफलिंग समय-समय पर होती है।
जानकारी के अनुसार जनपद में सोनभद्र डिपो की 47 बसें संचालित हो रही है। शारदीय नवरात्र के पहले तक 45 बसों का ही संचालन हो रहा था। नवरात्र में दो बसें बढ़ी है। दीपावली तक मार्गो पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ सकती है। बुधवार को दोपहर करीब पौने एक बजे सोनभद्र डिपो से वाराणसी जा रही एक रोडवेज बस में फायर किट मिला पर उसकी वैधता समाप्ति के कगार पर था। चालक ने बताया कि रिफलिंग के लिए संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। इसी तरह की स्थिति दो अन्य रोडवेज बसों में फायर किट की रहीं। इस संबंध में सोनभद्र डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) एके सिंह ने बताया कि फायर किट में गैस की वैधता छह महीने की होती है। वैधता समाप्त होने से पहले सिलिंडर की रिफलिंग कराई जाती है। इस समय 15 फायर किट रिफलिंग के लिए वाराणसी भेजे गए है। इसमें 13 फायर किट आ गए है। अभी दो फायर किट नहीं आए है। पांच अन्य फायर किट की वैधता समाप्ति की ओर है। जल्द उसे भी रिफलिंग के लिए वाराणसी भेजा जाएगा।