{"_id":"d5f235b0a26e365c88084e18774372a0","slug":"no-honorarium-increases-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं बढ़ने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं बढ़ने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देशानुसार मानदेय न बढ़ाए जाने से नाराज राबर्ट्सगंज नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर मानदेय न बढ़ाकर उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा मांगें पूर्ण न होने तक कामकाज ठप रखा जाएगा।
दोपहर करीब एक बजे कामकाज ठप कर सभी कर्मचारी मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी करते हुए नगर पालिका दफ्तर पहुंच कर धरने पर बैठ गए।
यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश के तहत संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कम मानदेय मिलने से कर्मचारियों के समक्ष तंगहाली की नौबत उत्पन्न हो गई है।
कहा कि पूर्व में कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को नियमानुसार मानदेय दिए जाने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका है।
लेकिन अभी तक मानदेय मेें बढ़ोत्तरी नहीं की गई। कहा कि विवश होकर कर्मचारियों को हक की लड़ाई लड़ने के लिए कामकाज ठप करना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमानुसार जब तक मानदेय मिलना या दिए जाने का घोषणा नहीं होगा तब कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
उधर इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि नियमानुसार सफाई कर्मियों को मानदेय दिया जा रहा है। अगर किसी कर्मचारी को कोई समस्या होगी तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी कर्मचारी कामकाज कर रहे हैं। प्रदर्शन में जितेंद्र, आकाश, कलावती, सुनीता, सुमन, महेंद्र, ज्योति, राधा, विजय, निर्मला, सोनी मौजूद रहीं।