फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No electricity, drinking water supply disrupted in 35 villages for three days

बिजली न मिलने से 35 गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
No electricity, drinking water supply disrupted in 35 villages for three days
बिजली न रहने से राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत संचालित बढ़ौली-कुसाही ग्राम समूह पेयजल योजना से तीन दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे
विज्ञापन

जुड़े 35 गांवों के 1500 उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। वहीं अधिकारी बिजली मिलने पर शनिवार सुबह से पेयजल आपूर्ति करने का आश्वासन दे रहे हैं।
सलखन ग्राम पंचायत के अवईं गांव में 33 हजार केवीए का उपकेेंद्र बनकर तैयार हो गया है। उपकेंद्र में कनेक्शन का काम चल रहा है। इस वजह से छपका स्थित उपकेंद्र से सलखन क्षेत्र की बिजली सप्लाई तीन दिन से रोकी गई है। इससे बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना पर बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न मिलने से बढ़ौली-कुसाही पेयजल ग्राम समूह पेयजल योजना को पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि 35 गांवों में पेयजल आपूर्ति तीन दिनों से बाधित है। जलनिगम के अधिकारियों के मुताबिक 35 गांवों में करीब 1500 पेयजल कनेक्शन धारक हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। गांव में पेयजल की समस्या है। ऐसे में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली बाधित होने से बढ़ौली-कुसाही ग्राम समूह परियोजना से तीन दिन से आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग जेई से बात हुई है। शुक्रवार की शाम तक बिजली सप्लाई शुरू करने का आश्वासन मिला है। इसके बाद गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।-पीसी यादव, सहायक अभियंता-जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन उपकेंद्र में कनेक्शन का काम चल रहा है। इस वजह से छपका उपकेंद्र से सप्लाई रोकी गई है। शाम तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
- वीके सिंह, एसडीओ-बिजली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed