फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No application for one nation-one number even in three months

एक राष्ट्र-एक नंबर के लिए तीन माह में भी कोई आवेदन नहीं

Mon, 22 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
No application for one nation-one number even in three months
सोनभद्र। पूरे देश में वाहनों की एक ही पहचान निर्धारित करने के लिए सरकार ने एक राष्ट्र-एक नंबर की योजना शुरू की है, मगर जिले के वाहन स्वामी इसके प्रति जागरूक नहीं है। करीब तीन माह बाद भी इस योजना के तहत किसी ने भी आवेदन नहीं किया है। लिहाजा अब तक किसी को भी यह नंबर आवंटित नहीं हो पाया है। यह हाल तब है जब जिले की सीमाएं चार राज्यों से लगती हैं। पड़ोसी राज्यों में निरंतर आवाजाही होने के कारण लोगों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ती रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व में एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में वाहन के स्थानांतरण के लिए आरटीओ विभाग से एनओसी सहित कई दस्तावेज को लेकर अपने वाहन का नंबर बदलना पड़ता है। वाहन स्वामियों को इसमें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। बार-बार रजिस्ट्रेशन बदलने पर खर्च भी बढ़ता रहता है। देश के किसी भी कोने में आने-जाने के दौरान वाहन नंबर बदलने के झंझट से मुक्ति के लिए सरकार ने एक राष्ट्र-एक नंबर की शुरुआत की है। 28 अगस्त से लागू हुई इस योजना को करीब तीन माह बीतने को हैं, मगर अभी तक एआरटीओ दफ्तर में कोई भी आवेदन इस नंबर के लिए नहीं आया है। तमाम वाहन स्वामियों को इसकी जानकारी ही नहीं है और न ही वह इसकी प्रक्रिया से अवगत हैं। ऐसे में इस तरह के नंबर के लिए वाहन स्वामी आवेदन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed