{"_id":"62910010bf34f26dec474997","slug":"nine-prisoners-released-on-parole-missing-sonbhadra-news-vns6558249194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हुए पैरोल पर रिहा हुए नौ बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुए पैरोल पर रिहा हुए नौ बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में जिला जेल से पैरोल पर रिहा किए गए नौ बंदी लापता हैं। पैरोल अवधि बीतने के महीनों बाद भी उनका कहीं पता नहीं है। बंदियों के स्वत: न लौटने पर जेल प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कराने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा है।
कोरोना महामारी का असर बढ़ने के वर्ष 2021 में कोर्ट के आदेश पर जेलों से कुछ बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। गुरमा स्थित जिला जेल से ऐसे 45 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। उन्हें हिदायत दी गई थी कि पैरोल अवधि बीतने के बाद वह जेल में दाखिल हो जाएंगे। तय समय सीमा बीतने से पहले 26 बंदी स्वत: जेल पहुंच गए। इसके अलावा 10 बंदियों ने संबंधित मामलों में जमानत करा ली। शेष नौ बंदियों का पता नहीं है। जेल प्रशासन की ओर से उनके परिवार वालों तक पैरोल अवधि खत्म होने के कारण जेल में पहुंचने का संदेश पहुंचाया जा चुका है। इसके बावजूद यह बंदी अब तक जेल में हाजिर नहीं हुए है। लिहाजा इन बंदियों को गिरफ्तार करने के लिए जेल प्रशासन ने पुलिस को पत्र लिखकर उन्हें गिरफ्तार करने को कहा है। जेल अधीक्षक जनार्दन दुबे ने बताया कि पैरोल की सीमा बीतने के बाद भी जेल में उपस्थित न होने वाले नौ बंदियों की गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अफसरों को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही उन्हें जेल में दाखिल करा लिया जाएगा।