फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine patients found positive, three healthy in Sonbhadra

सोनभद्र में नौ मरीज मिले पाजिटिव, तीन स्वस्थ

Sat, 09 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nine patients found positive, three healthy in Sonbhadra
सोनभद्र। कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पा जिटिव मिले लोगों की संख्या 5131 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से तीन मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4991 हो गई है। शनिवार को नौ और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक्टिव मामले 65 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा नेम सिंह ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शनिवार को 1769 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा शनिवार को 1777 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें नौ पाजिटिव और 1768 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 272327 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 270818 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 5131 पाजिटिव और 265687 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1509 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 75 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 51 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed