फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine more found including judge and prosecutor infected, number reached 82

जज व पेशकार समेत नौ और मिले संक्रमित, संख्या 82 पहुंची

Sat, 11 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nine more found including judge and prosecutor infected, number reached 82
सोनभद्र। एक सिविल जज व पेशकार समेत जिले में नौ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। संक्रमित मिले लोगों में एक-एक पुलिसकर्मी व खनन विभाग के कर्मचारी के अलावा निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मी शामिल हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 82 पहुंच गई है। इनमें से 41 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं और 41 अन्य का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व उसके आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक शनिवार को 425 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 9 पाजिटिव और 416 निगेटिव मिले। जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है, उनमें 32 वर्षीय पुलिसकर्मी, खनन विभाग के 55 वर्षीय कर्मचारी के अलावा एक सिविल जज व पेशकार शामिल हैं। इनके अलावा एक निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव मिली है। पाजिटिव मिले लोगों के आवासों व आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उधर, एक साथ नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य व प्रशासन के अ धिकारियों में हड़कंप मच गया। न्यायिक कार्य से जुड़े दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर अधिवक्ताओं व संपर्क में आए अन्य लोगों में भी खलबली मची हुई है। शनिवार को 287 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। अब तक 7574 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 6393 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 82 पाजिटिव और 6311 निगेटिव मिले हैं। अन्य 1181 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, उनके घरों व आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सील किए गए इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed