{"_id":"5fef27338ebc3e3b8b5817b2","slug":"nine-injured-in-bolero-and-dumper-encounter-sonbhadra-news-vns5666372134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो और डंपर की भिड़ंत में नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो और डंपर की भिड़ंत में नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक बोलेरो और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीन व्यक्तियों को गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार हाथीनाला पिकनिक मनाने जा रहे थे। इस दौरान सामने से सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लेकर आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस 108 को दी। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक रामजीत राम ने तीन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। सभी बोलेरो सवार दुद्धी के जाबर ग्राम के बताए जा रहे हैं। शेष पांच लोगों का इलाज दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घायलों में रंगेश कुमार (15) पुत्र संजय कुमारी, पूजा (23) पुत्री जय जायसवाल, विद्या (26) पुत्र गोविंद निवासी जपला, तेजस कुमार (23) पुत्र संजय, रंजना कुमारी (13) पुत्री संतोष, अर्चना (20) पुत्री संतोष, अभिनंदन पुत्र संजय प्रसाद, देवी प्रिया (18) पुत्री संजय कुमार, साधना (18) पुत्री संतोष, चालक विश सिंह पुत्र गोविंद यादव निवासी जपला शामिल हैं।