फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine in-charge headmasters and nine cluster in-charges resigned

Sonebhadra News: नौ प्रभारी प्रधानाध्यापक और नौ संकुल प्रभारियों ने दिया इस्तीफा

Sun, 17 Dec 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nine in-charge headmasters and nine cluster in-charges resigned
प्रमोशन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जब तक प्रमोशन नहीं तब तक काम नहीं के नारे के साथ 19 प्रभारी प्रधानाध्यापक और नौ संकुल प्रभारियों ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खंड शिक्षाधिकारी विश्वजीत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में प्रबंधकीय व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए प्रत्येक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद का सृजन और उन पदों पर नियुक्ति के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख नियमावली में है, लेकिन लंबे समय से विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में प्रभारी के पद पर नियुक्ति किए जाने और उसके सापेक्ष अतिरिक्त भुगतान का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। बावजूद न ही प्रधानाध्यापक के पद पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं और न ही प्रभारी पद के अधिभार का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शासनादेश का स्पष्ट उलंघन है। इस संबंध में सभी ने लंबे समय से प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर दायित्वों के प्रति जवाबदेह बनाते हुए बाध्य रखा गया है। इससे वह मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानाध्यापक के पद पर नवीन नियुक्ति नहीं की जाती है तब तक प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त प्रभार के दायित्वों के निर्वहन में असमर्थ हैं।

इसके बाद सभी 19 प्रभारी प्रधानाध्यापक और नौ संकुल प्रभारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।इस मौके पर जिला प्रभारी इकरार हुसैन, जमींद कुमार, आलोक कुमार, विनोद कुमार दुबे, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed