फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine day rituals started by setting up urns from house to house

घर-घर कलश स्थापना कर नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू

Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine day rituals started by setting up urns from house to house
सोनभद्र। शक्ति आराधना का महापर्व वासंतिक (चैत्र) नवरात्र के पहले दिन शनिवार को घर-घर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना हुआ। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। इसी के साथ वासंतिक नवरात्र प्रतिपदा से नवसंवत्सर 2079 भी शुरू हो गया। नवसंवत्सर की लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। देवी मंदिरों में भक्तों ने मातारानी का शैलपुत्री स्वरूप में दर्शन पूजन किया। सुप्रसिद्द देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही, यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

शनिवार की पूर्वाह 11 बजकर 28 मिनट तक प्रतिपदा तिथि थी। तिथि रहते ही भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने घरों में कलश स्थापना की। भक्तों ने स्नान करने के बाद दुर्गा सप्तशती का विधि विधान से पाठ किया। वहीं व्रतियों ने देवी मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया। मातारानी को नारियल, चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर पूजन अर्चन की।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, शीतला मंदिर, डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर, शक्तिनगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर, अमिला धाम, कुड़ारी देवी और अमराभगवती धाम सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री के स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। देवी मंदिरों में अलसुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। कई भक्त मन्नत पूरी होने पर देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन की। नवरात्र शुरू होने के साथ ही देवी मंदिरों के आस-पास स्थायी एवं अस्थायी फूल-माला की दुकानें सज गई थी। जहां भक्तों ने फूल-माला की खरीदारी कर मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। इसी तरह चोपन, रेणुकूट, दुद्धी, रामगढ़, करमा, ओबरा, म्योरपुर, बीजपुर क्षेत्र में भक्तों ने देवी मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडवासिनी धाम में भक्तों की रही भीड़
घोरावल। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन इलाके के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।घोरावल तहसील क्षेत्र के दक्षिण सीमावर्ती सोन नदी के तट पर स्थित कुंड वासनी धाम में शनिवार को दर्शन और पूजन करने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। शनिवार की सुबह मंगला आरती के बाद दर्शन और पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। घोरावल स्थित दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर,श्रीराम जानकी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।तमाम श्रद्धालुओं ने मंदिरों में आदिशक्ति माता भगवती को नारियल,चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की प्रार्थना की।
हिन्दू नववर्ष पर निकाली प्रभात फेरी
विंढमगंज। नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र के अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। रास्ते में मिलने वाले ग्रामीणों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। प्रभात फेरी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण से निकलकर मां वैष्णो धर्मशाला, मूडिसेमर रोड, रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, राम मंदिर, वीआईपी गली, शाहू चौक ,सब्जी मंडी, बैंक रोड होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने ‘नव वर्ष आया है, पतझड़ को भगाया हैं’ मां आदिशक्ति करें सबका कल्याण सहित अन्य नारे लगाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार आज साल का पहला दिन है। नई ऊर्जा ,नया वातावरण के साथ हम लोग अपने जीवन को आगे बढ़ने की प्रेरणा दें।
मां जगदंबा सेवा समिति ने निकाली कलश
चोपन। चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष प्रारंभ हो गया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को चोपन के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। चोपन गांव स्थित माँ जगदंबा शक्तिपीठ मंदिर से श्री श्री मां जगदम्बा सेवा समिति की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई। चोपन सोन नदी के पवित्र घाट से कलश में जल भर कर भक्तों ने कलश यात्रा की शुरुआत की। यात्रा बैरियर, अग्रवाल मार्केट, मैन मार्केट होते हुए चोपन गांव स्थित माँ जगदंबा शक्तिपीठ मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार, अनुज जायसवाल, मनोज, महेश, महेंद्र, शशांक भारती, सोनू , राहुल, अभिषेक, धीरज श्याम नारानायन दुबे, जितेंद्र, विनीत शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे।
हिन्दू नव वर्ष निकाली गई शोभायात्रा
बभनी। हिन्दू नव वर्ष पर विश्व हिन्दू परिषद ,बजरंग दल ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संयुक्त रूप से भारत माता की शोभा यात्रा निकाली गई ।इस दौरान जय श्री राम के नारों के साथ पुरा क्षेत्र गुंजाएमान रहा। जलूस में बीजपुर, बभनी आसनडीह , चौना ,खोतोमहुआ,म्योरपुर ,लिलासी से कार्यकर्ता व ग्रामीण सम्मिलित हुए। शनिवार को बभनी क्षेत्र के आसनडीह ,चपकी खोतोमहुआ, चौना, शीशटोला ,महुआदोहर ,महुअरिया ,चपकी,लिलासी से भारत माता की शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा में राम-सीता की झांकी, भारत माता की झांकी निकाली गई। इस दौरान लोग डिजे की धुन पर थिरकते रहे। जलूश व शोभा यात्रा बभनी बाजार होते कारीडाड सेवाकुज चपकी पहुंची, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ। शोभा यात्रा में बीजपुर से अनिल त्रिपाठी, गणेश शर्मा, म्योरपुर से पन्नालाल जायसवाल, सोनाबच्चा अग्रहरि, बभनी से रविशंकर गुप्ता, सुनिल कुमार ने अगुवाई किया। शोभा यात्रा मे क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोड सहित प्रान्त सह सगठन मत्री आनन्द ,कृष्णगोपाल, पन्ना लाल जायसवाल, नगर प्रचारक गगन, सुधीर पांडेय, दिवाकर चौबे सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए। सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी और पीएसी के जवान तैनात रहे।
ज्वालामुखी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
शक्तिनगर। चैत्र नवरात्र पहले दिन शनिवार को शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रात: मंगला आरती के पश्चात श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए कपाट खोला गया तो दर्शन पूजन के लिए तांता लग गया। व्यवस्था बनाने के लिए वालेंटियर व पुलिस के लोगों को पसीना बहाना पड़ा।
दिन निकलने के साथ भक्तों की कतार बढ़ती चली गई। शाम तक प्राचीन गेट एवं नए गेट पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। माला, फूल, नारियल चुनरी के साथ भक्तों ने मां का दर्शन किया। प्रात: सिंगार एवं विधि पूजा पंडित राम नारायण मिश्र द्वारा तीर्थ पुरोहित आचार्य पंडित चंद्र शेखर पांडेय ने संपन्न कराया। भक्तों की भारी भीड़ को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। नवरात्र के अवसर पर मां ज्वालामुखी मंदिर पर 15 दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मंदिर के प्राधिकृत पुजारी हेमंत मिश्र ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर पर स्थानीय दर्शनार्थियों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार के सीमांचल क्षेत्र के तीर्थयात्री भारी तादाद में नवरात्र में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

नव वर्ष के अवसर पर हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस
म्योरपुर। हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों की तरफ से जुलूस निकाला गया। इसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण कर बभनी के लिए निकल गए। म्योरपुर क्षेत्र के कुदरी, लीलासी, जामपानी, म्योरपुर, देवरी, किरबिल आदि गांवों से हिन्दू संगठनों के आरएसएस, विहिप, एबीवीपी, अखिल भारतीय कल्याण आश्रम, बजरंग दल के तरफ से आयोजित जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए सेवाकुंज आश्रम के लिए निकल गया।इससे पूर्व गांव-गांव से जुलूस की शक्ल में निकले लोग में वह खेल मैदान में जमा हुए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही हिंदू नव वर्ष शुरू होता है। जुलूस में जय श्री राम और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं से संबंधित नारे लोग लगाते रहे। इस दौरान रविकांत गुप्ता, ब्रह्मदेव, गोपाल, दिनेश, धर्मदेव, सत्यनारायण, श्रवण, वीरेंद्र, देवेंद्र, शिवपूजन समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed