फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ngwan dam contaminated water supply

नगवां डैम से दूषित पानी आपूर्ति

Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ngwan dam contaminated water supply
टैंकर से पानी भरती मह‌िलाएं
नगवां ब्लॉक के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों को नगवां डैम का बगैर फिल्टर किया पानी टैंकर  से दिया जा रहा है। इससे  संबंधित गांवों में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। उधर, तमाम गांवों में एक-दो बार ही टैंकर से पानी आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को पानी कम मिल रहा है और कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जून की भीषण गर्मी में बिजली और पानी दोनों का संकट है। हर ओर लोग बेतहाशा गर्मी और उमस से पसीने से तर हो रहे। वहीं हर वक्त प्यास बुझाने के लिए पानी की जरूरत पड़ रही है लेकिन नगवां ब्लॉक के लोगों को गला तर करने के लिए न तो समय से पानी मिल रहा और न ही शुद्ध पानी दिया जा रहा है। सिंचाई परियोजना के लिए बने नगवां डैम का पानी ही टैंकर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन



यहां का पानी नगवां, दरेंव, सियरिया, धोबी, नौडिहा, पनौरा, मझुई, सिलहट, मांची, देवहार आदि गांवों में आपूर्ति किया जा रहा है। फिल्टर नहीं किया जा रहा है। इससे जल जनित रोगों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगवां गांव के प्रधान बुंदे खरवार का कहना है कि दिन में महज दो बार ही टैंकर चल रहा है। उससे सभी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के लोग पानी के लिए तरस जा रहे हैं। सुरेंद्र खरवार कहते हैं कि कभी एक बार तो कभी दो बार पानी टैंकर से आता है। वह पानी भी खराब रहता है।



बाराडाड़ से टैंकर पानी लेकर आता है। गांव की जिरवा, गुलाबी, गुडिय़ा, विफनी, चंद्रावती, कमली, नरायन, जमुना, राजदुलारे, कांता, सुकालू बैगा, मुन्ना, दुखिया, जोखनी का कहना है कि नदी का पानी पीने में काफी खराब लगता है। उसमें से कभी-कभी दुर्गंध भी आती है। साफ पानी न पीने से पेट भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने फिल्टर कर शुद्ध पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed