फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ngwan became the cradle for the children of the electric wire

नगवां में बच्चों के लिए झूला बन गया बिजली का तार

Sun, 25 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 25 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ngwan became the cradle for the children of the electric wire
नगवां ब्लाक के दर्जनों गांव में लगे विद्युत तार बच्चों के लिए झूला बन गए हैं। जमीन से काफी नीचे खीचे गए तारों को बच्चे आसानी से पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन


15 साल पूर्व  ये तार विद्युतीकरण के लिए लगाए गए थे पर अभी तक इनमें  करेंट नहीं दौड़ाया गया है।  विद्युत वितरण खंड राबट्र्सगंज के अधिशासी अभियंता हवलदार रावत का कहना है कि इन गांवों में दीनदयाल योजना से विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराकर आपूर्ति कराई जाएगी।

जिले के नगवां ब्लाक के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में विद्युतीकरण कराया गया था। तब लोगों को उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र में भी बिजली मिलेगी और रात ढिबरी की रोशनी में गुजारने से निजात मिलेगी।  लेकिन लोगों की मंशा धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


करीब 15 साल े के बाद भीअब तक लोगों को बिजली नहीं मिली है। कुछ गांवों में तार कट गए और खंभे गिर गए लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस पर सुधि भी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नगवां के अति नक्सल प्रभावित गांव करौंदिया, भदई अड़ार, दीनारी, पीडऱादोहर, पलपल, रामपुर, सोमा, केवटम, ढोसरा, सथारी, दरमा आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही।

करौदिया में तो विद्युत तार इतना नीचे है कि बच्चे पोखरे के भीटे पर से तार पकड़ लेते हैं और फिर उस पर झूला झूलते हैं। करौदिया के राजेश जायसवाल, बलिराम, देवलाल, सीताराम, रामजियावन, रामनाथ, रायसीन, बुद्धिराम आदि का कहना है कि इस ओर विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी नहीं आते कि उन्हें समस्या बताई जा सके।


 कहा कि अब तक उन्हें बिजली मिलने की उम्मीद ही नहीं है। उधर एक्सईएन का कहना है कि पं. दीनदयाल योजना के तहत इन गांवों में नए सिरे से विद्युतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed